फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगे 700 नाके, एडीजीपी नरेश अरोड़ा ने किया अजनाला सेक्टर का दौरा

Fri, 05 Aug 2022 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पठानकोट से  लेकर फाजिल्का तक नाकेबंदी करके चेकिंग की गई। अमृतसर के अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर देहाती, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों में 100 नाके लगाए गए।
विज्ञापन
अजनाला सेक्टर का दौरा करने पहुंचे एडीजीपी नरेश अरोड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमांत इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने और ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखते हुए तस्करी पर रोक लगाने के लिए पंजाब में शुरू किए अभियान के तहत एडीजीपी ह्यूमन राइट्स नरेश अरोड़ा ने गुरुवार मध्यरात्रि अजनाला सेक्टर का दौरा किया। पुलिस ने यह ऑपरेशन देश की सेकेंड लाइन आफ डिफेंस बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के साथ मिलकर चलाया।

विज्ञापन


यह अभियान पंजाब में पाकिस्तान के साथ सटे सात जिलों में चलाया गया। अमृतसर देहात के इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान बॉर्डर जोन के आईजी मोहनीश चावला तथा एसएसपी देहाती स्वपनदीप शर्मा भी मौजूद थे। 

एडीजीपी अरोड़ा ने कहा कि आज ड्रोन से जुड़ी गतिविधियां देश की सबसे बड़ी चुनौती बन गई हैं। इस अभियान का मेजर फोकस हेरोइन, हथियार, विस्फोटक और ग्रेनेड आदि की तस्करी बाबत ड्रोन की गतिविधियों पर नजर रखना है और तस्करों और गैंगस्टरों से निपटना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पठानकोट से  लेकर फाजिल्का तक नाकेबंदी करके चेकिंग की गई। अमृतसर के अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर देहाती, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों में 100 नाके लगाए गए। हर नाके पर पुलिस बल के 25 जवान मुस्तैद किए गए। रात के अभियान में 2500 जवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों के साथ ड्रोन की चुनौती से निपटने पर विचार किया।
विज्ञापन

  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें