फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजू बाबा पहुंचे अमृतसर: गोल्डन टेंपल में टेका माथा, पंजाब में हो रही फिल्म की शूटिंग, यामी गौतम भी साथ

Tue, 17 Dec 2024 07:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बाॅलीवुड स्टार संजय दत्त ने मंगलवार को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उनके साथ अभिनेत्री यामी गौतम, निर्देशक आदित्य धर भी थे। आदित्य धर की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए संजय दत्त व यामी गौतम पंजाब आए हुए हैं। 
विज्ञापन
गोल्डन टेंपल में संजय दत्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (संजू बाबा) मंगलवार को पंजाब के अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। संजू बाबा अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब आए हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग नई फिल्म की शूटिंग अमृतसर में कर रहे हैं। इसलिए वह अपनी टीम के साथ गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे हैं। अमृसर आना उन्हें अच्छा लगता है। 

मंगलवार को बाॅलीवुड स्टार संजय दत्त ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उनके साथ सिने स्टार यामी गौतम, निर्देशक आदित्य धर भी थे। आदित्य धर की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए संजय दत्त व यामी गौतम 15 दिसंबर रात से गुरुनगरी में हैं।

इससे पहले 16 दिसंबर की रात को ज्ञानी टी स्टाल पर जब उन्होंने चाय की चुस्की ली तो फैंस ने उन्हें घेर लिया। संजय दत्त को फैंस के घेरे से बाहर निकालने में पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने ज्ञानी टी स्टाल पर समोसे, पकौड़े व कचौरियों का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन




संजय दत्त ने कहा कि पंजाब साडा स्टेट है। पंजाब के साथ हमेशा जुड़ाव रहा है और पंजाब के साथ बहुत प्यार और लगाव भी है। राजनीति से जुड़े सवाल पर संजय दत्त ने कहा कि कृपया मुझे माफ करो, ऐसे सवाल न पूछो। दरअसल उनसे पूछा गया था कि आपके पिता लंबे समय तक राजनीति में रहे हैं और आपका क्या ऐसा कोई प्लान है। उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब देने से इनकार कर दिया। 

वहीं, संजय दत्त ने बताया कि जिस फिल्म की वह शूटिंग कर रहे हैं वह एक्शन फिल्म है। वहीं उन्होंने कहा कि अमृतसर आकर उन्हें अच्छा लगा है। यहां वह जलेबी, पनीर टीका और लस्सी भी पीएंगे। संजू बाबा ने कहा कि अमृतसर का खाना बल्ले-बल्ले (लाजवाब) है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें