फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन कटा तो नपेंगे डीईओ, बीपीईओ और स्कूल मुखी

Fri, 10 Jun 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
शिक्षा - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
बिजली बिल का भुगतान न होने की सूरत में सूबे के किसी भी सरकारी स्कूल का बिजली कनेक्शन कटता है तो इसकी गाज संबंधित जिले के डीईओ, बीपीईओ और स्कूल मुखी पर गिरेगी। निजी तौर पर वह इसके जिम्मेदार होंगे। शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पॉलिसी ने पत्र जारी करके सूबे के सभी डीईओ को निर्देश दिए हैं। एक सिविल रिट पटीशन के बाद यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


शिक्षा विभाग एलीमेंटरी शिक्षा पंजाब के डायरेक्टर कार्यालय जिला एसएएस नगर की ओर से सात जून को सूबे के सभी डीईओ को पत्र जारी करके निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी स्कूलों के बिजली बिल का भुगतान समय पर किया जाए।

अगर बिल के भुगतान के लिए निर्धारित राशि से अधिक रकम की जरूरत पड़ती है तो इसके लिए डिमांड की जाए। अगर बिल के भुगतान न करने की सूरत में बिजली कनेक्शन कटता है तो इसके लिए डीईओ, बीपीईओ और स्कूल मुखी जिम्मेदार होंगे। कनेक्शन कटने के लिए तीनों अधिकारियों को जिम्मेदार माना जाएगा। डिप्टी डायरेक्टर पॉलिसी की ओर से जारी पत्र राज्य के सभी डीईओ के पास पहुंच चुका है। 
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने यह फैसला एक सिविल रिट पटीशन के बाद लिया गया है। इस पटीशन में पंजाब सरकार को पार्टी बनाया है। इस पर शिक्षा विभाग ने यह निर्देश जारी किए हैं। कपूरथला में 538 एलीमेंटरी और 259 सेकेंडरी, मिडिल और हाई स्कूल हैं।

जिले के 31 एलीमेंटरी स्कूलों का करीब 1.92 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया चल रहा है। पावरकॉम को अभी तक इस बिल का भुगतान नहीं हुआ है। पंजाब सरकार ने बकाया भुगतान के लिए 10 लाख रुपये की राशि डीईओ एलीमेंटरी को भेजी है। 

डीईओ एलीमेंटरी गुरचरण सिंह मुल्तानी ने 31 स्कूलों के बिजली के बकाया होने की बात मानते हुए कहा कि सरकार से 10 लाख की मिली राशि में से बकाया बिजली बिल के भुगतान के लिए बीपीईओ को 15 दिन पहले फंड जारी कर दिए गए हैं।

डीईओ सेकेंडरी गुरभजन सिंह लासानी ने कहा कि किसी स्कूल के बकाया बिजली बिल के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वैसे बीते माह बिजली बिल के भुगतान के लिए 1.5 लाख रुपये मिले थे, जो स्कूलों को जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें