फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सरकारी गेहूं को बेचने जा रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
रमदास से बरामद चोरी का गेहू। - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
अमृतसर। सरकारी गेहूं को निजी बारदाने में भरकर बेचने के आरोप में एक रमदास थाने की पुलिस ने एक को काबू किया है। सिविल सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर विनोद खोसला ने सूचना के बाद छापेमारी करके ट्रक से बटाला भेजी जा रही क्विंटल गेंहू बरामद कर ली है। इसके साथ ही 30 किलो वाली 300 तथा 50 किलो वाली खाली सरकारी बोरियां भी बरामद कर ली। इंस्पेक्टर खोसला ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर खोसला ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग सरकारी गेहूं को प्राइवेट बारदाने में भर कर पड़ोसी राज्यों में बेचने का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के बाद तीन जनवरी की दोपहर डेढ़ बजे रमदास -डेरा बाबा नानक रोड पर चैकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका जिसे पठानकोट के गांव नड़ोली का रहने वाला गोपाल दास पुत्र सोमराज चला रहा था। इंस्पेक्टर खोसला ने बताया कि उन्होंने ट्रक चालक गोपाल दास से ट्रक में पड़ी गेहूं बाबत पूछा, तो उसने बताया कि यह गेहूं रमदास की वार्ड नंबर 2 निवासी जसपाल सिंह की है। जो जसपाल ने बटाला निवासी बिट्टू पुत्र समीर को बेची है। गेहूं बाबत दस्तावेज मांगने पर ट्रक चालक कोई जवाब नहीं दे सका तो ट्रक को थाना रमदास में बंद करवा दिया और डांच के दौरान गेहूं विक्रेता के तौर पर जसपाल सिंह का नाम सामने आने पर पुलिस के साथ उसके स्टोरेज प्वाइंट पर छापेमारी की गई।
सिविल सप्लाई अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान स्टोर से 30 किलो वाली नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2003 के तहत 300 खाली बोरियां तथा 50 किलो वाली 35 बोरियां जूट बारदाने 2022-23 मिलीं। इस संबंधी पूछने पर जसपाल सिंह कोई जवाब नहीं दे पाया। उन्होंने बताया कि इस पर उन्होसंने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जसपाल सिंह से पूछताछ के दौरान सरकारी गेहूं को प्राइवेट बारदाने में भर कर बेचने का बड़ा खुलासा हो सकता है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और साजिश के तहत ट्रक चालक गोपालदास, जसपाल सिंह और बटाला के खरीददार बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज कर जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें