थाना बहरामपुर के तहत गांव खुदादपुर के पास कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही थाना बहरामपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव व वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
थाना प्रभारी अब्देश सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह (52) निवासी कालेज रोड गुरदासपुर अपनी साली राधा रानी पत्नी राज कुमार निवासी उदीपुर के साथ अपनी स्कूटी पर गुरदासपुर से बहरामपुर जा रहे थे। जब वह गांव खुदादपुर के मोड़ पर पहुंचे तो तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे सतनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी साली राधा रानी गंभीर रूप से घायल हो गई।