फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक ने विवाद के बाद जहरीली दवा निगली, इलाज के दौरान मौत

Sat, 29 Aug 2026 05:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। थाना क्षेत्र में ससुराल वालों से विवाद के बाद एक युवक ने जहरीली दवा निगल ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कौड़ी कौर निवासी भिंडी सैदां ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त की शाम करीब छह बजे उनका बेटा भोला सिंह अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। कौड़ी कौर को पहले से ही बेटे के ससुराल वालों से विवाद की आशंका थी इसलिए उन्होंने अपने भतीजे सुखा सिंह को भोला सिंह के पीछे भेजा था। शाम करीब सात बजे सुखा सिंह ने वापस आकर बताया। उसने बताया कि गांव भिंडी नैण के बाहर भोला सिंह का ससुराल परिवार से बहस हो रही थी। इसी दौरान भोला सिंह ने कोई जहरीली दवा निगल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर केस दर्ज
परिवार के लोग तुरंत भोला सिंह को अस्पताल ले गए लेकिन उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरबजीत कौर (पत्नी) समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में सतनाम सिंह, गुड्डी कौर, मेजर सिंह, अंग्रेज सिंह और मंगा सिंह शामिल हैं। ये सभी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें