गुरदासपुर। गांव बिशनकोट में दो लोगों ने युवक की सिर में राॅड मारकर हत्या कर दी। थाना कलानौर की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
लखविंदर कौर निवासी कादियांवाली थाना सदर ने बताया कि 4 अक्तूबर को वह अपने भाई बहादुर सिंह से मिलने के लिए मायके आई थी। दोपहर करीब एक बजे वह अपने भाई बहादुर सिंह और उसके बेटे मनजोत सिंह घर में मौजूद थी। बाहर गली में शोर सुनने के बाद जब वे गली में निकले तो आरोपी सुखविंदर सिंह ने उसके भाई के सिर में लोहे की राॅड से वारकर उसे जख्मी कर दिया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, यहां पर हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सिंह और पाल कौर निवासी बिश्नकोट थाना कलानौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पाल कौर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुखविंदर सिंह की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।