-थाना सिविल लाइन थाने की पुलिस ने दर्ज किया केस
-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पेशी भुगतने पहुंचे पति से अदालत के बाहर मिलने पहुंची दलजीत कौर नाम की महिला ने महिला पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। डकैती और धोखाधड़ी के मामले में जेल से जमानत पर छूटी आरोपी महिला ने हेड कांस्टेबल महिला को पहले गिरेबान से पकड़ा। इस बीच उसने गाली गलौच की। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी, वकील और परिवार के सदस्य उसे छुड़ाने में लगे रहे। बावजूद आरोपी महिला ने पुलिस कर्मी की मारपीट करती रही।
लोगों ने बताया कि इस्लामाबाद थाने के अधीन पड़ते गुरु नानक पुरा की दलजीत कौर अपने पति से मिलने अदालत के बाहर पहुंची थी। उसे पता चला कि उसके पति को पुलिस कोर्ट कांप्लेक्स के भीतर ले जा चुकी है। दलजीत कौर भी अपने परिवार के साथ वहां पहुंचने का प्रयास करने लगी। अदालत परिसर को जानेवाले रास्ते के मुख्य द्वार पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को संदेह हुआ तो उसने दलजीत कौर को रोक लिया। दलजीत कौर को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।