फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवक बढ़ने की आशंका: पौंग बांध से 50 हजार क्यूसेक निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
तलवाड़ा। पंजाब के निचले इलाके के लोग जो बाढ़ के पानी से जूझ रहे लोगों के लिए पौंग बांध की तरफ से चेतावनी जारी की गई है। पानी की आवक के बढ़ने की आशंका के चलते झील से पानी की निकासी में बढ़ोतरी करते हुए 50 हजार क्यूसिक तक कर दी गई है।
विज्ञापन


बीबीएमबी प्रबंधन चंडीगढ़ की टीएमसी कमेटी ने पौंग बांध प्रबंधन तलवाड़ा को जारी किए गए नए आदेश के बाद स्पिलवे गेट्स व पौंग पावर हाउस के टर्बाइन के माध्यम से 12 बजे 35000 से 40000, बाद दोपहर 3 बजे 40000 से 45000 व देर शाम के 6 बजे 45000 से 50000 क्यूसिक पानी की निकासी लगाकर ही की जा रही हैं। यह लगातार जारी रहेगी।

पौंग बांध का जलस्तर जो पहले 1393 फीट तक पहुंच गया था। अब 1389.96 फीट तक पहुंच गया है। पौंग बांध के खतरे के निशान (1390 फीट) से भी 00.04 फीट कम हो गया है।अब एक बार फिर से पौंग बांध से 50000 क्यूसेक पानी की लगातार निकासी किए जाने के कारण अब एक फिर से हालात बिगड़ सकते हैं। पौंग डैम का जल स्तर शुक्रवार को 1389.96 फीट रहा जबकि वीरवार को यह 1390.33 फीट था। पौंग पावर हाउस के टर्बाइनों से 17127 क्यूसेक और स्पिलवे गेटों के माध्यम से 32497 क्यूसिक और कुल 49625 क्यूसिक पानी शाह नहर हेडवर्क्स के बैराज में छोड़ा जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने हिमाचल प्रदेश के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें