फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतसर में बनेगा लव-कुश और माता सीता का मंदिर, केजरीवाल ने किया एलान, चढ़ावा चोरी को लेकर क्या बोले?

Sun, 28 Jun 2026 03:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एंजेसी, अमृतसर

सार

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा पकड़े आठ लोग मुख्य आरोपी नहीं है। भाजपा मामला को दबाने का काम कर रही है। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, आप के राष्ट्रीय संयोजक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा कि अमृतसर की पावन धरती पर भगवान लव-कुश और माता जानकी के नाम पर भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा मंदिर को भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के साथ विकसित किया जाएगा। लव-कुश और माता जानकी का मंदिर बनने से पंजाब की धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान मिलेगी। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


राम मंदिर चढ़ावे की चोरी को लेकर दिया बयान 
इस दौरान राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ा गया है। आठ छोटे आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ भी नहीं की है। पुलिस रिमांड ना लेकर पकड़े गए आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया जाएगा और बाद में बेल करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा पर लगाए आरोप
भाजपा पर आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा भाजपा मामले को छिपाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा एक आरोप है कि 200 करोड़ रुपये की मंदिर के चढ़ावे से चोरी हो गई है जबकि पकड़े गए आठ आरोपियों से मात्र 80 लाख रुपये का कैश बरामद हुआ है जिसकी जांच होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें