फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला, गोली से घायल

Thu, 15 Oct 2026 06:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
नया पिंड नहर के पास रास्ता रोककर की फायरिंग, हमलावरों ने 25 से 30 राउंड फायर किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। 13 अक्तूबर देर रात झंडेर क्षेत्र में नया पिंड नहर के पास एक स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला हुआ। हमलावरों ने रास्ता रोककर मारपीट व ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में युवक की कमर में गोली लगी।
विज्ञापन

घायल होने के बावजूद वह खुद गाड़ी चलाकर घर पहुंचा। परिजनों ने उसे अमृतसर के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल पहुंचाया। युवक अमृतसर जा रहा था जब 2-3 गाड़ियों में सवार लोगों ने उसे रोका। हमलावरों में हैप्पी माहल, मन्ना, राजकरण, गुरजीत सिंह खेहरा, करम सिंह सहित 10-12 अन्य साथी थे। युवक के भागने पर हमलावरों ने पीछे से करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं। थाना झंडेर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने हैप्पी माहल समेत 6 नामजद व 10-12 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें