फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: दोस्त ने दंपती पर बरसाई गोलियां, फिर खुद को मारकर दी जान

विज्ञापन
सिमरनजीत सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
-तरनतारन के बनवालीपुर गांव में सनसनी, मामूली विवाद ने ली हिंसक रूप
विज्ञापन

-चार गोलियां किसान को, एक पत्नी को लगी हमलावर ने की खुदकुशी
-
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री खडूर साहिब। तरनतारन जिले के गांव बनवालीपुर में बुधवार रात उस समय दहशत फैल गई जब एक युवक ने किसान दंपती पर गोलियां चलाने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गांव बनवालीपुर निवासी किसान हरपाल सिंह और उसकी पत्नी संदीप कौर पर झंडेर महापुरखा निवासी सिमरनजीत सिंह ने पिस्टल से पांच गोलियां दागीं। हरपाल को पेट और कंधे में चार गोलियां लगीं जबकि संदीप कौर के हाथ की अंगुली पर एक गोली लगी। इसके बाद आरोपी सिमरनजीत ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दंपती को गंभीर हालत में अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार हरपाल सिंह और सिमरनजीत के बीच पिछले कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। संदीप कौर ने बताया कि आरोपी लगातार हरपाल को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। बुधवार रात काले रंग की कार में आए सिमरनजीत ने घर के गेट पर खड़े हरपाल को देखते ही गोलियां बरसा दीं। पत्नी बचाव को आगे बढ़ी तो वह भी घायल हो गई। उसके शोर मचाने पर आरोपी ने खुद को गोली मार ली। सूचना मिलते ही थाना सरहाली प्रभारी गुरिंदर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और परिस्थितियों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें