फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: संसद में गूंजा लुधियाना मैरिज पैलेस गोलीकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
-सांसद राजा वड़िंग बोले- पंजाब में कानून व्यवस्था चौपट, गैंगस्टर खुलेआम दे रहे धमकियां
विज्ञापन




-विपक्ष का केंद्र व राज्य सरकार पर हमला, बोले- पंजाब जल रहा है, पुलिस मूकदर्शक

-



संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना। पक्खोवाल रोड स्थित बाठ कैसल मैरिज पैलेस में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग का मामला वीरवार को संसद में भी गूंज उठा। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस घटना को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शादी समारोह में सरेआम चली गोलियों में दो निर्दोष दर्शकों की मौत हो गई जो पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था का खराब उदाहरण है।
विज्ञापन




वड़िंग ने कहा कि प्रदेश में कारोबारी लगातार गैंगस्टरों की धमकियों से परेशान हैं। अब हालात इतने खराब हो चुके हैं कि गैंगस्टर राजनीतिक नेताओं और नौकरशाहों को भी धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल ने तो एक गैंगस्टर के भाई को टिकट देकर अपराधियों का मनोबल और बढ़ा दिया जिसके बाद विपक्षी उम्मीदवारों को पीछे हटने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में रोजाना रंगदारी और फिरौती के फोन आ रहे हैं, हत्याएं हो रही हैं और केंद्र व पंजाब सरकार दोनों मूकदर्शक बनी हुई हैं। जेलों में बैठे गैंगस्टर मोबाइल से नेटवर्क चला रहे हैं। गुजरात की जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर बाहर लाने की अनुमति न देने को वड़िंग ने जांच में बाधा बताया। सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि बॉर्डर सिक्योरिटी के दायरे बढ़ने के बाद पंजाब की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा पंजाब जल रहा है और सरकार सिर्फ देख रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई पर सवाल



-घटना को दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने सिर्फ छह गिरफ्तारी का दावा किया।

-न आरोपियों के नाम उजागर किए, न फरार लोगों की सूची।



-पुलिस कमिश्नर ने मैरिज पैलेस मालिकों पर केस का दावा किया था, लेकिन कार्रवाई सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड तक सीमित।

-दूल्हे और आयोजकों पर भी कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें