फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: झगड़ा सुलझाने की मीटिंग में चली गोली, युवक की मौत

Sat, 31 May 2025 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




अमृतसर। कुछ दिन पहले एक लड़की को लेकर दो गुटों में हुए झगड़े के बाद आपसी समझौते के लिए चल रही मीटिंग दौरान फिर से माहौल गर्म हो गया और इस दौरान गोलियां चल गईं। गोली लगने से 27 वर्षीय कुलदीप सिंह उर्फ गोपी की मौत हो गई, जो वेरका इलाके का रहने वाला था। वारदात भी वेरका इलाके में ही घटित हुई। सूचना मिलने पर थाना वेरका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक कुछ दिन पहले वेरका इलाके में कुछ युवकों के बीच एक लड़की को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान मौके पर जमकर ईंट-पत्थर भी चलाए गए थे। झगड़े के बाद इलाके के जिम्मेदार लोगों ने बीच में आकर दोनों गुटों की आपस में सुलह करवाने की कोशिश की। इसी के तहत शनिवार को वेरका के एक ढाबे पर मीटिंग रखी। मीटिंग के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से बातचीत का सिलसिला जारी था कि अचानक बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान फिर से झगड़ा हुआ और एक गुट ने पिस्तौल निकाल कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से कुलदीप सिंह की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एडीसीपी जसरूप कौर ने बताया कि लड़की को लेकर दो गुटों में विवाद था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें