फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: धुम्मा बोले- छह जून को जत्थेदार गड़गज्ज को कौम के नाम संदेश जारी नहीं करने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। दमदमी टकसाल के मुखी बाब हरनाम सिंह धुम्मा ने एलान किया है कि दमदमी टकसाल व सिख पंथक जत्थेबंदियां इस बार छह जून को श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को सिख कौम के नाम संदेश जारी नहीं करने देंगे। अगर वह संदेश जारी करते हैं या शहीदों के परिवारों को सम्मानित करते हैं तो इसका विरोध किया जाएगा। धुम्मा ने कहा कि गड़गज्ज की नियुक्ति गुरु मर्यादा के अनुसार नहीं हुई है। दमदमी टकसाल सहित समूचा संत समाज, सिख संप्रदाय, सिख फेडरेशन, निहंग सिंह संगठन व समूचा सिख पंथ की ओर से इसका सख्त विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर अमरबीर सिंह ढोट, सुखदेव सिंह, हरशदीप सिंह रंधावा, डा. अवतार सिंह बुट्टर, गगनदीप सिंह, प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें