अमृतसर। अमेरिका के शहर यूबा सिटी के निवासी दीदार सिंह बैंस ने यूबा सिटी में एसजीपीसी को भेंट की गई 13.8 एकड़ जमीन के दस्तावेज एसजीपीसी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ को सौंपे।
इस अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी मल सिंह, रघुजीत सिंह करनाल, राजिंदर सिंह मेहता, रूप सिंह आदि मौजूद थे। जत्थेदार मक्कड़ ने कहा कि दीदार सिंह बैंस गुरु घर के सेवक हैं। इन्होंने अमेरिका के शहर यूबा सिटी में 13.8 एकड़ जमीन एसजीपीसी को भेंट की है। एसजीपीसी द्वारा इस जमीन में गुरु सिखी के प्रचार प्रसार के लिए मिशन व स्तरीय स्कूल खोला जाएगा। ज्ञानी मल सिंह व जत्थेदार मक्कड़ ने दीदार सिंह बैंस को श्री हरमंदिर साहिब का मॉडल व सिरोपा देकर सम्मानित किया।