फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर से शुरू होगा तब्दीली मार्च : वीके सिंह

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। अन्ना के संगठन और केजरीवाल की पार्टी की ओर से देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने और सख्त जन लोकपाल कानून लाने के लिए लोगों को जागृत करने के लिए 31 मार्च से अमृतसर से एक चेतना मार्च शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह ने दी। जनरल वीरवार को अमृतसर स्थित भाई गुरदास हाल में समाजसेवी अन्ना हजारों के समर्थकों के संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश में बड़े समाज सुधार और तबदीली के लिए श्री हरमंदिर साहिब से मार्च शुरू किया जाएगा। जलियांवाला बाग के शहीदों को प्रणाम करके श्री हरमंदिर साहिब से वाहेगुरु की ओट लेकर तबदीली मार्च शुरू होगा। अन्ना हजारे भी 31 मार्च को अमृतसर पहुंचेंगे। 31 मार्च को अमृतसर में एक बड़ी रैली की जाएगी। इसके बाद जालंधर में भी रैली होगी। पंजाब से यह मार्च हरियाणा, राजस्थान, यूपी आदि के हिस्सों को कवर करेगा। यह मार्च सारे भारत में लोगों को जागृत करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद भ्रष्टाचार के खिलाफ लहर को मजबूत करना है।
इस दौरान उन्होंने आम लोगों की भलाई और किस्मत बदलने के लिए गांवों में योजनाबद्ध विकास की जरूरत पर जोर दिया है। जनरल सिंह ने कहा कि भारत के 80 प्रतिशत लोग गांवों में रहते हैं। जिन की समस्याओं को हल करने के लिए सरकारें गंभीर नहीं हैं। इससे पहले जनरल सिंह ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा भी टेका। इस अवसर पर उनके साथ गुरदीप सिंह बठिंडा, लोकतांत्रिक मोर्चा के सतीश भारती और चरणजीत सिंह खालसा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें