फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका पर केरोसिन डालकर जलाया

Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। शादी का दबाव बनाने पर एक व्यक्ति ने प्रेमिका पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। महिला को गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने सदर में मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला की जांच कर रहे एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि स्थानीय मुस्तफाबाद निवासी ज्योति ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले दिल्ली निवासी नवराज सिंह के साथ हुई थी। इस दौरान उसके तरसेम सिंह के साथ कथित प्रेम संबंध बन गए। तरसेम अमृतसर के तहसील पुरा क्षेत्र में फ्रूट फड़ी यूनियन का नेता है। तरसेम ने उससे कहा कि पति से तलाक ले, इसके बाद वह उसके साथ शादी कर लेगा। तरसेम के कहने पर उसने तलाक ले लिया। अब तरसेम उससे शादी नहीं कर रहा है। एक बार उसके ऊपर तेजाब भी डालने की कोशिश की थी। इस बार उसने मिट्टी का तेल डाल कर उसके कपड़ों को आल लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें