फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे मंजीत जीके

Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में अकाली दल बादल को मिली भारी सफलता के बाद दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पद के दावेदार मंजीत सिंह जीके शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग और दिशा निर्देशों से ही दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कामकाज चलाएंगे। उन्होंने कहा कि एजीपीसी सिखों की सर्वोच्च संस्था है। इस संस्था के सहयोग व तजुर्बे का लाभ लेकर ही दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का काम काज चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जीके ने कहा कि हम एसजीपीसी के साथ टकराव का रास्ता नहीं अपनाना चाहते। दिल्ली कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता की बहाली के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली कमेटी कुछ मामलों को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के साथ विवादों में थी, परंतु अब ऐसा नहीं होगा। दिल्ली कमेटी के पहले नेताओं ने जो काम शुरू करवाए थे उनको बंद नहीं किया जाएगा। जो सेवाएं अभी शुरू नहीं की गई है उनके बारे में दोबारा विचार किया जा सकता है।
जीके ने कहा कि सरना की ओर से जो कर्मचारी कमेटी में भर्ती किए गए थे उनमें से किसी को भी नौकरी से हटाया नहीं जाएगा। बल्कि योग्यता के आधार पर उस कर्मचारी की सेवाओं को पक्का किया जाएगा। पाकिस्तान में चल रही गुरुधामों की सेवा के संबंध में जीके ने कहा कि पाकिस्तान ओकाफ बोर्ड के चेयरमैन सईद हाशमी ने उनको पाकिस्तान आने के लिए कहा वह जल्दी ही एक प्रतिनिधिमंडल लेकर पाकिस्तान जाएंगे। एक सवाल के जवाब में जीके ने स्पष्ट किया कि धार्मिक कामों को छोड़ कर सरना बंधुओं की ओर से दिल्ली कमेटी में किये बाकी सभी कामों की जांच वह हाईकोर्ट के किसी रिटायर जज से करवाएंगे ताकि पता चल सके कि सरना बंधुओं ने क्या घोटाले किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें