फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बनेगा स्थायी ट्रेड फेयर सेंटर : सुखबीर

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में हालात पूरी तरह शांत है। राज्य में किसी को भी अमन कानून की हालत के साथ खेलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सरकार राज्य में अमन-कानून और भाईचारा सांझ बनाए रखने के लिए वचनबद्ध है। पंजाब में पुलिस पूरी तरह चौकस है। सुखबीर सोमवार को अमृृतसर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले पाईटेक्स-2012 के समापन समारोह में हिस्सा लेने अमृतसर पहुंचे थे। सुखबीर ने पाईटेक्स व्यापार मेले की सफलता पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि सरकार की ओर से अमृतसर में स्थायी ट्रेड फेयर सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार दस से 15 एकड़ भूमि की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने पीएचडी चैंबर के सदस्यों को ट्रेड फेयर सेंटर का नक्शा तैयार करने के लिए कहा। ताकि लोग अमृतसर में व्यापारिक मेलों का आनंद सौ से अधिक दिनों तक ले सकेें।
विज्ञापन

सुखबीर ने कहा कि भारत-पाक के बीच व्यापार में आने वाले दिनों में कई गुना वृद्धि होने वाली है। इस समय यहां दोनों देशों में 160 वस्तुओं का व्यापार हो रहा है। वहीं यह व्यापार बढ़ कर 6 हजार वस्तुओं तक चला जाएगा। इससे अमृतसर को भी भारी आर्थिक लाभ होगा। वह दिन दूर नहीं जब व्यापार बढ़ने से दोनों देशों के बीच खींची गई सरहद की रेखा मिट जाएगी। अटारी सीमा के रास्ते व्यापार केवल पाकिस्तान से ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान और रूस आदि तक फैलने के मौके मिलेंगे। सिंगापुर और दुबई की तर्ज पर अमृतसर भी व्यापार के हब के रूप में उभरेगा। सुखबीर ने कहा कि भारत-पाक सीमा से व्यापार बढ़ने से वस्तुओं के आदान प्रदान की सुविधा के लिए पंजाब सरकार ने अमृतसर के पास कंटेनर डिपो स्टेशन खोलने के लिए भी केंद्र सरकार के साथ बातचीत की है। दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए भी केंद्र सरकार के साथ समय-समय पर बातचीत की जा रही है। पिछले दिन उनके नेतृत्व में व्यापारियों का जो प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान गया था। इस प्रतिनिधि मंडल ने भी पाकिस्तान के व्यापारियों के साथ बातचीत की है जिस कारण दोनों देशों के बीच व्यापार का माहौल बढ़ा है।
सुखबीर ने कहा कि 2013 के अंत तक पंजाब सरप्लस बिजली वाला राज्य बन जाएगा। सड़कों को चार और छह मार्ग वाला बनाने के लिए 15 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। हवाई संपर्क बढ़िया बनाने के लिए लुधियाना, बठिंडा और आदमपुर में हवाई अड्डे स्थापित किए जा रहे हैं। शहरों के विकास के लिए सरकार दस हजार करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही हैं। अमृतसर के विकास के लिए दो हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ उद्योग मंत्री अनिल जोशी, विधायक इंद्रबीर सिहं बुलारिया, हरमीत संधू, बख्शी राम अरोड़ा मेयर , डीसी रजत अग्रवाल, एडीसी सुप्रीत घुलाटी, पीएचडी चैंबर के एसएस सचदेवा, राजीव बाली, सुरजीत कौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें