फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यागपत्र दें सुखबीर : बाजवा

Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। गुरदासपुर से कांग्रेस के सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अमृतसर में एएसआई की हत्या के मामले में उपमुख्यमंत्री और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। सुखबीर बादल पंजाब में अमन कानून की स्थिति पर कंट्रोल पाने में पूरी तरह असफल रहे हैं। बाजवा शुक्रवार देर शाम अमृतसर में मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

बाजवा ने कहा कि आल इंडिया कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें निर्देश दिए हैं कि अमृतसर में जो घटना हुई है उसकी सारी जांच रिपोर्ट तैयार करके हाईकमान को भेजी जाए। इस मुद्दे को वह संसद के सत्र में जीरो आवर के दौरान भी उठाएंगे। बाजवा ने कहा कि राज्य में आपराधिक तत्व पुलिस पर हावी हो गए है। उन्हें पता चला है कि राणा कथित तौर पर नशा के कारोबारियों के साथ भी निकटता रखता था। जब उसे अकाली दल के महासचिव की नियुक्ति दी गई थी तो वह बड़ी काफिला लेकर घर गया था और रास्ते में उसने और उसके समर्थकों ने कई राउंड हवाई फायर भी किए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ताधारियों का गुंडा राज कभी भी चलने नहीं देगी। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें