फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पाइटेक्स-2012 मेला आज से

Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब सरकार और पीएचडी चैंबर आफ कामर्स की ओर से अमृतसर में 6 दिसंबर से आयोजित किए जाने वाले व्यापार मेला पाइटेक्स-2012 में हिस्सा लेने के लिए केंद्र सरकार ने एक हजार पाकिस्तानी व्यापारियों को वीजा दिया है। यह जानकारी अमृतसर के एडीसी सुप्रीत सिंह बुधवार को सर्किट हाउस में मीडिया को दी। इस मौके पर पीएचडी चेंबर के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि इस मेले के दौरान दोनों देशों के व्यापारियों के बीच बड़ी व्यापारिक डील होंगी। यह मेला पिछले 5 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है। लाखों लोग हर साल इस मेले को देखने और इसमें हिस्सा लेने के लिए पहुंचते हैं। मेले में पाकिस्तान से 6 चैंबर आफ कामर्स हिस्सा ले रहे हैं। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर से पाकिस्तान में जो दौरा किया था। उससे प्रभावित होकर पाकिस्तान के व्यापारी इस बार बड़ी संख्या में इस मेले में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
एडीसी ने बताया कि इस मेले में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभाग भी अपने उत्पादों की प्रदर्शनियां आयोजित करेंगे। इस बार नौ देशों मोजाम्बीक, मिस्र, लेबनान, हांगकांग, पाकिस्तान, थाईलैंड, नेपाल, घाना, अफगानिस्तान आदि देशों से भी व्यापारी अपने उत्पाद लेकर पहुंचेंगे। इस मेले में मोजाम्बीक, लेबनान, हांगकांग, अल्जीरिया और सैनेगल के व्यापारिक अधिकारी और कुछ देशों के राजदूत भी आएंगे। मेले में पंजाब पवेलियन विशेष रूप में स्थापित किया गया है। लोगों की सुविधा के लिए 18 काउंटर खोले गए हैं। दस रुपये की एंट्री फीस रखी गई है। मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी और प्रदेश सरकार के सचिव राकेश सिंह करेंगे। दस दिसंबर को मेले के समाप्ति समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल करेंगे। इस अवसर पर पीएचडी चैंबर से एसएस सचदेवा और सुरजीत कौर आदि भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें