फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने रिहा किए 7 पाकिस्तानी कैदी

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। भारत की अलग अलग जेलों में बंद सात पाकिस्तानी कैदियों को भारत सरकार ने रिहा कर दिया है। इससे पहले पाक ने आपसी संबंधों को मधुर बनाने की चल रही प्रक्रियाओं के तहत दिवाली पर आठ भारतीय कैदियों को रिहा किया था।
विज्ञापन

वीरवार को भारत ने भी सात कैदियों को जम्मू कश्मीर, सेंट्रल जेल अमृतसर और दिल्ली की जेल से रिहा किया। इस कैदियों ने तीन से आठ वर्षों तक कैद पूरी की है। यह वह पाकिस्तानी लोग थे जो विभिन्न समय के दौरान बार्डर क्रास करके भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे। इन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके इनके खिलाफ मुकद्दमा चलाया गया। इन कैदियों ने अपनी सजाएं पूरी कर ली जिसके बाद इन्हें वीरवार को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें