फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर खूब हुई बर्तनों औक सोने-चांदी के सिक्कों की खरीददारी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। त्यौहाराें के दिनों में चल रही मंदी के बावजूद धनतेरस पर लोगों ने जम कर खरीददारी की। रविवार गुरु नगरी के बर्तन बाजार और ज्वैल्स की दुकानों पर सब से अधिक भीड़ देखी गई। चाहे सोने का रेट 32 हजार पार कर गया है। फिर भी लोगों ने सोने चांदी के जेवरातों की खरीददारी की। सब से अधिक लोगों ने चांदी और सोनी की पालिश की कई देवी देवताओं की मूर्तियों की खरीददारी की। एक तो इस तरह लोगों ने धनतेरस में नई वस्तु खरीदने की रस्म को पूरा किया वहीं दीपावली के दिन के लिए मां लक्ष्मी, मां कनकधारा, श्री गणेश जी और कुबेर जी की मूर्तियों की खरीददारी की। महिलाओं की ओर से सोने की चूड़ियां और गोल्ड प्लेटड चूड़ियों की भी खरीददारी की गई है।
विज्ञापन

महानगर के बर्तन बाजार में सब से अधिक रश था। महिलाएं बड़ी संख्या में जरूरत के अनुसार बर्तनों की खरीददारी की रही थी। सब से अधिक स्टील, तांबा और पीतल के बर्तनों की महिलाओं की ओर से खरीददारी की गई। वस्त्रों की दुकानों पर भी रश नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें