अमृतसर। मंदिर माता कौंला मार्ग के प्रबंधों को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। प्रबंधों पर अपनी दावेदारी बता रही हरमंदिर और जंज घर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अपने समर्थकों को साथ लेकर थाना मजीठा रोड का घेराव किया। कमेटी के सदस्यों ने देर शाम तक रोड को जाम रखा।
प्रदर्शन करते हुए कमेटी के प्रधान विजय महाजन, सदस्य अनमोल पाठक, सतपाल, संजीव कुमार और अन्यों ने बताया कि मंदिर के प्रबंधों को लेकर विजय महाजन की ओर से प्रधान के तौर व राम लुभाया की ओर से महासचिव के तौर पर काम किया जा रहा था, लेकिन 3 नवंबर को अचानक राम लुभाया के पिता की मौत हो गई थी। इसका फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर की गोलक तोड़ दी। पुलिस को भी सूचित किया गया था और लिखित में शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
थाना मजीठा प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया गया है। जिससे कि दोनों पार्टियों से जांच कर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।