फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जांच कमेटियां की गठित

Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। श्री गुरु सिंह सभा इंदौर के चुनावों को लेकर उठे विवाद की जांच के लिए दो जांच कमेटियां गठित की गईं हैं। एक जांच कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह की ओर से गठित की गई है। जबकि दूसरी जांच कमेटी दूसरी जांच कमेटी तख्त श्री हजूर साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलवंत सिंह की ओर से गठित की गई है। दोनों जांच कमेटियों में दो दो मेंबर तैनात किए हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के ओर से गठित की गई कमेटी को जांच के लिए इंदौर रवाना कर दिया गया है। इस कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के सुपरवाइजर भुपिंदर सिंह और एसजीपीसी के उप सचिव दिलबाग सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह तख्त श्री हजूर साहिब के जत्थेदार की ओर से बनाई गई जांच कमेटी में कथावाचक अवतार सिंह को शामिल किया गया है। अवतार सिंह की जांच कमेटी भी मंगलवार को इंदौर पहुंच गई है। दोनों कमेटियां श्री अकाल तख्त साहिब और तख्त श्री हजूर साहिब के जत्थेदारों को अपनी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें