फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना के आरोप में सात पर केस दर्ज

Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। दहेज प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में साहिला पुत्री कमल आरोड़ा निवासी रेस कोर्स ने बताया कि उसकी शादी किरण पटेल पुत्र रतिंदर भाई पटेल निवासी गुजरात के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए तंग परेशान किया जा रहा था। उसके पति सहित ससुर रतिंदर पटेल, सास चंद्रिका पटेल व देवर रतिंदर पटेल ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में दविंदर सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी बटाला रोड ने बताया कि उनकी बेटी राजदीप कौर की शादी हरजोत सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी रणजीत एवेन्यु के साथ हुई थी, लेकिन दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को तंग किया जाता था। आरोपी पति सहित ससुर हरभजन सिंह व सास तेहूबदर कौर ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस पर डीए लीगल की सलाह पर एडीसीपी सिटी-2 ने जांच की और तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें