फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नॉमिनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में दूसरे दिन एक भी नामांकन नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिला के छह ब्लाकों की 92 समितियों व 10 जिला परिषद सीटों के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। चुनाव अधिकारी प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

सहायक जिला चुनाव अधिकारी कम एडीसी (डी) बलजीत सिंह ने बताया 4 से 7 सितंबर तक उम्मीदवारों की ओर से नामांकन किया जाना है। नामांकन पत्रों की जांच 10 सितंबर को होगी। उम्मीदवार 11 सितंबर को नाम वापस ले सकता है। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों को सिंबल अलाट किया जाएगा। 22 सितंबर को मतदान होगा और 25 को मतगणना होगी। जिला के ग्रामीण एरिया को छह ब्लाकों में बांटा गया है। पठानकोट-धारकलां, घरोटा, बमियाल, नरोट जैमल सिंह में ब्लाक समिति की 15-15 सीटें और सुजानपुर ब्लाक में 16 सीटें हैं। जिला परिषद की 10 सीटें हैं। एडीसी (डी) बलजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक रोजाना सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार अपने पूरे कागजात के साथ चयनित किए गए नामांकन केंद्रों में पर्चा दाखिल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें