फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के अकालियों में फूट, 2 गुटों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट के अकालियों में फूट, 2 गुटों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला
विज्ञापन

-300 मीटर की दूरी पर जलाए पंजाब सरकार के पुतले, प्रकाश सिंह बादल को बताया दरवेश सियासतदां

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पर झूठे आरोप लगाने के मामले को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ शनिवार को पुतला फूंक प्रदर्शन में पठानकोट के अकालियों में फूट नजर आई। शिअद के बीसी सेल अध्यक्ष सेवा सिंह के नेतृत्व में एक गुट ने सलारिया चौक तो जिला शहरी प्रधान मास्टर हरभजन की अध्यक्षता में 300 मीटर की दूरी पर बस स्टैंड के बाहर पंजाब सरकार का पुतला जलाया गया। गुटबाजी के सवाल पर जिला शहरी प्रधान मास्टर हरभजन ने कहा कि स्टेट बॉडी के आदेश पर हमने कार्यक्रम करवाया, अगर कोई जिला बॉडी के बिना पुतला फूंकता है तो इसके बारे कुछ कहा नहीं जा सकता।
पंजाब की कांग्रेस सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर झूठे इलजाम लगाने के आरोप में शिरोमणि अकाली दल पठानकोट ने रोष मार्च निकाला। इसके बाद कैप्टन सरकार का पुतला फूंका गया। यूथ अकाली दल जिला प्रधान जसप्रीत सिंह राणा और शिअद के जिला शहरी प्रधान मास्टर हरभजन सिंह ने प्रकाश सिंह बादल को दरवेश सियासतदां बताया। साथ ही कहा कि बादल पर बेबुनियाद, मनघड़ंत व घटिया आरोप गांधी परिवार के कामों के छिपाने के लिए लगाए जा रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए गांधी परिवार के इशारे पर पंजाबियों के मसीहा बादल पर अकाल तख्त साहिब पर हमले व गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के बयान दिए है। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर झूठी कसमें खाने व लोगों से वादा खिलाफी करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान जत्थेदार गुरदीप सिंह गुलाटी, प्रिंसिपल मस्सा सिंह रंधावा, जसपाल सिंह, मनप्रीत सिंह साहनी, रविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, प्रदीपसिंह गुन्ना, गुरजीत सिंह संधू, दलजीत सिंह माहीचक्क, शीला लामीनी, हरजिन्दर सिंह, दविन्दरपाल सिंह, किरनदीप सिंह केडी व अन्य अकाली नेता और वर्कर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सलारिया चौक पर अकाली दल बादल के जिला प्रधान व्यापार विंग और व्यापार विंग प्रधान सुरिन्दर सिंह मिंटू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और जस्टिस रणजीत सिंह के खिलाफ रोष मुजाहरा किया और पुतला फूंका। सुरिन्दर सिंह मिंटू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने झूठ के बलबूते पर सत्ता तो हासिल कर ली है, लेकिन अब पंजाब की जवानी को नशे से बचाने के लिए खाई कसम पर पूरा न उतरने के लिए सिखों को आपस में लड़ाने की चाल चलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल नेक सियासतदां हैं और वह पंजाब की खुशहाली के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे हैं और करते रहेंगे। इस मौके पर गुरमिन्द्र सिंह चावला, हरप्रीत सिंह राजा, सेवा सिंह, गुरनाम सिंह, अशोक कुमार, प्रीतम सिंह, समीर भाटिया, पाल सिंह, सरबजीत सिंह, गुरमिन्दर सिंह, जोगिन्द्र सिंह और निर्मल सिंह उपस्थित थे।

फोटो:-2पी1-सेवा सिंह गुट के अकालियों ने सलारिया चौक में जलाया पुतला।
फोटो:-2पी2-मास्टर हरभजन सिंह गुट ने बस स्टैंड के बाहर रोष रैली कर जलाया पुतला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें