फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश बसने के लालच में कैसे बीवी की दूसरों से करवा देते है शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश जाने की चाह में परेशानी में फंसते युवाओं का दर्द किया बयां
विज्ञापन

पंजाब नाटशाला में यंग मलंग थियेटर ग्रुप की ओर से नाटक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। पंजाब नाटशाला में यंग मलंग थियेटर ग्रुप की ओर से नाटक आरएसवीपी (रोवण सारे विआ पिछों) पेश किया गया। पाली भूपिंदर लिखित नाटक आरएसवीपी जिसको डायरेक्ट साजन कपूर ने किया है। यह कहानी उन युवाओं को केंद्रित करती है जो युवा विदेश जाने के लालच में नए-नए तरीके खोजते हैं। नाटक में दिखाया गया कि किस तरह शादीशुदा युवा विदेश जाने के लिए ट्रेवल एजेंटों के चंगुल में फंस जाते हैं। यहां तक विदेश में बसने के लिए अपनी बीवी की शादी किसी दूसरे से करवाने के लिए तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन

नाटक में मनतेज मान, हनीश राजपूत, कमलजीत विशिष्ट, डा. राजबीर रंधावा, सिमरनजीत कौर, साजन कपूर, अस्त हारून अरोड़ा, मुकेश रागी साहित अन्य कलाकारों ने बखूबी पेशकारी दी। नाटशाला के संस्थापक जतिंदर बराड़ का कहना है कि नाटक आज की युवा पीढ़ी के लिए संदेश देता है कि जो युवा विदेश जाने की चाह में किसी भी हद तक चले जाते हैं उनको चाहिए कि अपने ही देश में रहकर मेहनत करें। फर्जी ट्रेवल एजेंटों के चक्करों में नहीं फंसना चाहिए।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन ..पंजाब नाटशाला में नाट्क आरएसवीपी का मंचन करते हुए कलाकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें