13 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
125 सुरक्षा गार्ड व 10 सुरक्षा सुपरवाइजरों के 10 पदों के लिए प्रार्थी का किया जाएगा चुनाव
26 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला
गुरदासपुर। जिला रोजगार अधिकारी पुरशोत्तम सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के मिशन घर-घर रोजगार तहत जिलाधीश के नेतृत्व में जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो में 26 जुलाई को एक रोजगार मेला लगाया जा रहा है। इसमें एसआईएस लिमिटेड कंपनी द्वारा 125 सुरक्षा कार्ड व 10 सुरक्षा सुपरवाइजरों के 10 पदों के लिए चुनाव किया जाएगा।
सुरक्षा कार्ड के पद के लिए शिक्षा योग्यता आठवीं, दसवीं व 12वीं पास और आयु 20 से 37 वर्ष, कद 168 सेंटीमीटर और वजन कम से कम 50 किलोग्राम होना चाहिए। सुरक्षा सुपरवाइजर के पद के लिए प्रार्थी ने स्नातक की हो और आयु 20 से 37 वर्ष, कद 170 सेंटीमीटर व कम से कम भार 50 किलोग्राम होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चुनिंदा प्रार्थियों को एक माह की ट्रेनिंग दी जाएगी और माह की ट्रेनिंग के बाद इन प्रार्थियों को बैंक, अस्पताल, इंडस्ट्रीज, माल व एयरपोर्ट आदि स्थानों पर तैनात किया जाएगा और चुने गए प्रार्थियों को 9500 से 13000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।