फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के ससुराल वालों की धमकियों से तंग आकर मां ने जहर निगल कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के ससुराल वालों की धमकियों से परेशान मां ने निगला जहर
विज्ञापन

बेटी के बयान पर पति, सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। डेरा बाबा नानक के गांव गुरचक्क की रहने वाली हरजीत कौर ने बेटी के ससुराल वालों की धमकियों से तंग जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज और पैसे लाने के परेशान करते थे और उसकी मां को भी धमकाते थे। डेरा बाबा नानक पुलिस ने बेटी के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक हरजीत कौर की बेटी मनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी पांच महीने पहले गोइंदवाल (अमृतसर) के रहने वाले मनदीप सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसको पति और ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। वह उसकी मां को पैसे न देने पर धमकियां भी देते थे। मनप्रीत कौर ने बताया कि ससुराल वालों की धमकी से तंग आकर रविवार देर रात उसकी मां हरजीत कौर ने जहर निगल लिया। मनप्रीत कौर ने बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते थे। इन दिनों वह अपनी मां के घर में रह रही थी कि लेकिन फोन पर भी उसके ससुराल वाले उसे धमकाते रहते थे। अब उसके ससुराल वाले 70 हजार की मांग कर कर रहे थे। एसएसओ कुलवंत सिंह ने बताया कि बेटी मनप्रीत कौर के बयान पर आरोपी पति मनदीप सिंह, ससुर नरिंदर सिंह, सास निर्मलजीत कौर औैर एक अन्य रिश्तेदार किंदर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोटो- 09जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- डेरा बाबा नानक के गांव गुरचक्क में मृतक हरजीत कौर की बेटी विलाप करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें