फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान 77 साल के बुजुर्ग किसान ने जहरीली चीज निगल आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बटाला। गांव काहलवां के रहने वाले 77 साल के एक किसान ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। वहीं बुजुर्ग किसान के परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने ने कर्ज से परेशान होकर सुसाइड की है।
विज्ञापन

मृतक किसान प्रीतम सिंह के बेटे साहिब सिंह ने बताया कि उसके पिता प्रीतम सिंह ने पिछले साल पंजाब एंड सिंध बैंक से 3 लाख रुपये कर्ज लिया था। 3.5 लाख रुपये का कर्ज किसी रिश्तेदार से लिया हुआ था। उसके पिता प्रीतम सिंह कर्ज के चलते काफी दिनों से परेशान थे और कम ही बातचीत किया करते थे। शनिवार देर रात जब सारा परिवार घर ही था तो अचानक एक कमरे में उसके पिता प्रीतम सिंह ने कोई जहरीली दवा निगल ली। जब उनकी हालत खराब हुई तो पारिवारिक सदस्य उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बटाला ले गए। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। जहां शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। कादियां के एसएचओ सुदेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया गया है। दूसरी तरफ मृतक के बेटे साहिब सिंह के बयान के आधार पर एएसआई शिव सिंह ने 174 की कार्रवाई करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोटो- 08जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- मृतक किसान प्रीतम सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें