अध्यापकों का रुका वेतन तुरंत जारी करने की मांग
गुरदासपुर। एसएसए-रमसा अध्यापक यूनियन के ब्लॉक काहनूवान की बैठक काहनूवान में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह, मनजीत सिंह और आशीष वडेरा ने की। नेताओं ने संयुक्त रूप से बताया कि पिछले अप्रैल माह से सर्व शिक्षा अधिकारी एसएसए स्कीम के अधीन कार्यरत 10661 अध्यापक, रमसा के अधीन कार्यरत 1200 अध्यापकों, केंद्रीय स्कीम के अधीन कार्यरत उर्दू के 41 अध्यापक, रमसा स्कीम के अधीन स्कूलों में तैनात 79 लैब अटैंडेंट और स्कूलों में तैनात 200 हेड मास्टरों की अप्रैल माह से रुके वेतन तुरंत जारी करने की मांग की। एसएसए और रमसा अध्यापक यूनियन पंजाब के प्रादेशिक एक्शन कमेटी सदस्य रमिन्द्र सिंह काहनूवान ने बताया कि 10 सालों की नौकरी के दौरान न तो उन्हें कभी समय पर वेतन मिला है, न ही सरकार उन्हें रेगुलर कर रही है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि समूह अध्यापकों के रुके हुए वेतन तुरंत जारी किए जाए। एसएसए-रमसा अध्यापकों, सीएसएस उर्दू अध्यापकों, रमसा लैब अटैंडेंटों, रमसा मुख्याध्यापकों के वेतन में वार्षिक इंक्रीमेंट लगाकर डीए की किस्त लागू कर बढ़ोतरी की जाए।
रणजीत सिंह ने कहा कि यदि तुरंत उनकी मांगों को स्वीकार न किया गया तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस दौरान अध्यापक रेनू बाला, ठाकुर वरिन्द्र सिंह, सतिंद्रपाल सिंह, मनजीत सिंह, जगमीत कौर, जसपाल, इंदु बाला और अमर बीर कौर भी मौजूद थे।
फोटो 22जीडीआर013- बैठक करते हुए एसएसए एवं रमसा अध्यापक।