फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरुरतमंदों को मिलने वाले आनाज को कांग्रेसी नेता करवा रहे खुर्द-बुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने गेहूं नहीं मिलने पर लगाया जाम
विज्ञापन

डिपो होल्डर पर लगाया कांग्रेस नेता की शह पर गेहूं न बांटने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
वार्ड नंबर 48 स्थित बाग रामानंद के नजदीकी इलाके में महिलाओं ने मंगलवार दोपहर घी मंडी चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। महिलाएं सरकारी गेहूं न मिलने पर भड़की थीं। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए डिपो होल्डर पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही जिला भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सीमा शर्मा ने बताया इस क्षेत्र में 4 से 5 डिपो पड़ते हैं । उन्होंने आरोप लगाया डिपो का मालिक इलाके के एक कांग्रेसी नेता की शह पर गरीबों को दिया जाने वाली सरकारी गेहूं नहीं बांट रहा है। गरीब लोगों के हक के अनाज को अपने निजी गोदाम में रख रहा है। गोदाम खाद्य आपूर्ति विभाग से स्वीकृत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि डिपो मालिक ने लोगों की ओर से शिकायत करने पर पहले भी विभाग के जांच अधिकारी को कार्रवाई करने पर सस्पेंड करवा दिया गया है। यहां एक ओर दिल्ली में कांग्रेसी लीडर राहुल गांधी से दलितों और गरीबों के साथ होने की बातें कर रहे हैं, वहीं दूसरी और कांग्रेस नेता की शह पर डिपो होल्डर पंजाब सरकार की ओर से गरीबों को दिया जाने वाला अनाज को अपने गोदामों में रखवाकर खुर्द-बुर्द करने की फिराक में है। महिला नेता सीमा शर्मा ने प्रशासन को इस मामले के विभागीय अधिकारियों से जांच कराकर बनती कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा विभाग को गरीब लोगों को दिए जाने वाला अनाज उन तक पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें