रोडवेज कर्मचारियों ने गेट रैली करके जताया रोष
रोडवेज खत्म कर कारपोरेशन बनाने की तैयारी पर फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
पंजाब रोडवेज/पनबस सांझी एक्शन कमेटी के बुलावे पर मंगलवार को पंजाब रोडवेज बटाला की रेगुलर और ठेका मुलाजिम जत्थेबंदियों की तरफ से रोडवेज डिपो बटाला में गेट रैली की गई। इस दौरान मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
गुरजीत सिंह घोड़ेवाह ने बताया कि सरकार रोडवेज को खत्म करके कारपोरेशन बनाने की तैयारी कर रही है। इस कारण रोडवेज/पनबस के कर्मचारी संघर्ष पर उतर आए हैं। कांग्रेस सरकार ने चुनाव में जो वादे किए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। इस दौरान एटक के राज्य चेयरमैन गुरचरन सिंह संधू ने कहा कि सरकार की तरफ से छठा वेतन कमीशन जोकि बाहरी राज्यों मे लागू तक किया जा चुका है लेकिन पंजाब सरकार इस कमीशन को लागू करने में आनाकानी कर रही है। कैप्टन सरकार के आने पर पहले बड़े-बड़े वादे करती थी कि उनकी सरकार आने पर नाजायज प्राइवेट ऑपरेशन बंद किए जाएंगे लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी नाजायज बसें सरेआम चल रही हैं। टाइम टेबल में जो रोडवेज के टाइम प्राइवेटों को दिए गए थे अब तक उसमें संशोधन नहीं किया गया। उन्होंनेेेे कहा कि ठेका आधारित मुलाजिमों का वेतन अगर मई महीने से बढ़ाया न गया तो संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। पंजाब रोडवेज के समूह कर्मचारी 26 अप्रैल को मोहाली में विशाल रैली करेंगे और 23 मई को रोडवेज/पनबस के समूह कर्मचारी हड़ताल करेंगे। गेट रैली में अवतार सिंह, विजय कुमार, मलकीत सिंह, सरताज सिंह, प्रदीप कुमार, जगदीश सिंह, रछपाल सिंह, रजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, बाबा सुरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, दवारका दास, कुलवंत सिंह मौजूद थे।
फोटो- 24जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला रोडवेज डिपों पर नारेेबाजी करते हुए रोडवेज कर्मी।