फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों के रोष प्रदर्शन के बाद जागी केंद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री देश की जनता से माफी मांगें: सुनील जाखड़
विज्ञापन

संसद भवन के बाहर कांग्रेस सांसदों ने प्रदर्शन कर मांगी थी ईराक पीड़ितों के लिए मदद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
पंजाब के सांसदों ने मंगलवार को सुबह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और गुरदासपुर के सांसद के नेतृत्व में इराक पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता देने की मांग के लिए संसद भवन के बाहर रोष प्रदर्शन किया था। इसके बाद केंद्र सरकार झुकी और प्रधानमंत्री को पीड़ित परिवारों के लिए वित्तीय सहायता करने का घोषणा करनी पड़ी।
इस अवसर पर सांसद संतोष चौधरी और सरदार रवनीत सिंह बिट्टू भी साथ थे।
संसद भवन के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए पत्रकारों को संबोधित करते हुए जाखड़ ने कहा कि संसद की व्यवस्था संविधान में इसलिए की गई थी कि यहां देश की समस्याओं पर विचार करके चर्चा के साथ हल किया जा सके। लेकिन मोदी सरकार ने संसद को ठप कर इस को हाइड पार्क बनाकर रख दिया है। यहां कोई आकर रोष प्रदर्शन तो कर सकता है लेकिन यहां कोई सार्थक चर्चा नहीं हो रही है। जाखड़ ने कहा कि इसी मजबूरी के कारण उन्हें ईराक में मारे गए लोगों के परिवारों की पीड़ा केंद्र सरकार के बहरे कानों में पहुंचाने के लिए रोष प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाखड़ ने कहा कि ईराक में मारे गए लोग देश के अलग-अलग राज्यों से संबंधित थे। इसलिए पीड़ित परिवारों की मदद करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती थी। जाखड़ ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने अपने नागरिकों की पीड़ा में शामिल होते हुए पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता और नौकरी देने की घोषणा की गई थी औरइस के बाद केंद्रसरकार को भी चाहिए था कि वह इन पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएं। जाखड़ ने कहा कि अगर गरीब मजदूरों को रोजी-रोटी के ऐसे देशों में जाना पड़ रहा है, जहां अशांति का माहौल है तो यह बात केंद्र सरकार के लिए ज्यादा चिंता का विषय है।

03जीडीआर011- संसद भवन के बाहर रोष प्रर्दशन करते सुनील जाखड़, रवनीत बिट्टू तथा सांसद चौधरी आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें