फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट को हाईटेक करने की तैयारी में नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट को हाईटेक करने की तैयारी में नगर निगम
विज्ञापन

मुफ्त वाईफाई, ऑटोमेटिक सीवर पंप और पेपर लेस दफ्तर की योजना
अगली हाउस बैठक में योजनाओं के प्रस्ताव होंगे पेश
जितेंद्र शर्मा।
पठानकोट।
नगर निगम ने शहर को हाईटेक करने की तैयारी कर ली है। आने वाले समय में शहर को फ्री वाईफाई से लैस करने की योजना है। इसके अलावा शहर भर के सीवरेज सिस्टम में ऑटोमैटिक अलार्म पंप लगाने और निगम दफ्तर को पेपर लेस (डिजिटल) बनाने की योजना भी है। इन सभी हाईटेक सुविधाओं की योजना बना ली गई है। अगली हाउस मीटिंग में इनका प्रपोजल पेश किया जाएगा। यदि यह सफलतापूर्वक पास होता है, तो जल्द ही शहर को हाईटेक बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
शहर में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बढ़ाने की योजना के साथ नगर निगम फ्री वाईफाई की सुविधा लाना चाहता है। यहां पर मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर यह फ्री पब्लिक वाईफाई लगाया जाएगा। इसे कोई भी अपने मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप से कनेक्ट कर मुफ्त इंटरनेट का लुत्फ उठा सकेगा। इंटरनेट के बढ़ते प्रचलन के लिहाज से फ्री वाईफाई की सेवा सबसे अधिक आकर्षक और सुविधाजनक होगी। इस योजना के लागू होने से खास तौर पर युवाओं और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इस काम का ठेका किसी निजी टैली कम्युनिकेशन कंपनी को दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीवरेज सिस्टम में ऑटोमैटिक पंप लगाने की योजना
वाईफाई के अलावा नगर निगम की योजना सीवरेज सिस्टम को भी हाईटेक करने की है। इसके लिए सीवरेज सिस्टम में ऑटोमैटिक पंप लगाने की योजना है। यह पंप ऑटोमैटिक तरीके से ही सीवरेज में लीकेज व ब्लॉकेज के बारे बताएगा। जगह-जगह यह पंप लगेंगे। ब्लॉकेज और लीकेज होने पर यह अलार्म भी देगा। इसके अलावा लीकेज के समय यह पीछे से सप्लाई भी बंद कर देगा। अलार्म होने से खराबी वाली जगह पर ही खुदाई कर आसानी से समस्या का निवारण किया जा सकेगा। वहीं आमतौर पर सीवरेज की समस्या ढूंढने के लिए काफी समय खुदाई में ही खराब होता है।

निगम दफ्तर को पेपर लेस ऑफिस बनाने का प्लान
नगर निगम ने खुद को भी हाईटेक करने की योजना बनाई है। निगम दफ्तर को पेपर लेस ऑफिस बनाने की योजना है। सभी काम डिजिटल तरीके से किए जाएंगे। दफ्तरी नोटिस, सर्कुलर और अन्य पत्र भेजने के लिए ई-मेल, सर्वर का प्रयोग होगा। इससे निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी और काम में तेजी भी आएगी।
विज्ञापन


हाउस बैठक में पास कराएंगे प्रपोजल : विधायक
विधायक अमित विज ने कहा कि फ्री वाईफाई, ऑटोमैटिक सीवरेज पंप और पेपर-लेस दफ्तर की योजना का प्रपोजल हाउस मीटिंग के एजेंडे में शामिल कर लिया गया है। यह प्रपोजल बैठक में पेश कर पास कराया जाएगा। फिर सरकार की मंजूरी के साथ जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें