फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

----पंजाब सरकार से चेक गणराज्य ने मांगी इजाजत------

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में छोटा जहाज उड़ाने पहुंचा चेक गणराज्य
विज्ञापन

पंजाब सरकार से चेक गणराज्य ने मांगी इजाजत
मोबाइल एयरपोर्ट से उड़ेगा, 15 होंगी सीटें
रमेश शुक्ला सफर
अमृतसर।
अगर आपको चंडीगढ़ से बटाला या फिर अमृतसर से लुधियाना जहाज में जाना हो तो आप को एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके घर के पास बनी सड़क पर 15 सीटों वाला छोटा जहाज उतरेगा और आपको घर के करीब छोड़ कर आएगा जहां आपको जाना होगा। इसके लिए पैसा भी आपको क्षेत्रीय फ्लाइट होने के नाते ज्यादा नहीं खर्च करना पड़ेगा।
चेक गणराज्य पंजाब में जहाज बनाने की फैक्टरी लगाना चाहता है और पंजाब में क्षेत्रीय उड़ान भरकर हर गांव को हवाई यात्रा से जोड़ना चाहता है। इसके लिए चेक गणराज्य ने पंजाब सरकार से इजाजत मांगी है। अगर पंजाब सरकार व चेक गणराज्य के बीच समझौता हो जाता है तो पंजाब के गांवों-गांवों तक छोटे जहाज उतरने शुरू हो जाएंगे। मोबाइल एयरपोर्ट पर 15 सीटों वाला जहाज उड़ान भरेगा। पंजाब के उन क्षेत्रों से जहाज सवारी भरने जाएगा जहां सड़क मार्ग से जाना कठिन लगता है। आपातकालीन समय में छोटा जहाज बड़े काम कर सकता है। हालांकि यह जहाज केवल क्षेत्रीय उड़ाने ही भरेगा। चेक गणराज्य के राजदूत होवेरका कहते हैं कि हमारा मुल्क दुनियां में आर्थिकता के मामले में तेजी से बढ़ा है। चेक गणराज्य चाहता है कि पंजाब में इलेक्ट्रानिक, फूड प्रोसेसिंग, सुरक्षा व सुरक्षा टेक्नोलॉजी के साथ-साथ मनोरंजन व मीडिया क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं। पंजाब में छोटा जहाज बनाने की फैक्टरी लगाना चाहते हैं। जहां 15 सीटों वाला जहाज बना सके। यह जहाज सड़कों पर उतर सकेगा, हालांकि सड़के रनवे की तरह बनी हो। उधर, चेक गणराज्य द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर विचार करने का आश्वासन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया है ।
विज्ञापन


गणराज्य को इस तरह जानें
चेक गणराज्य यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी उत्तर पूर्वी सीमा पर पोलैंड, पश्चिमी सीमा पर जर्मनी, दक्षिण में ऑस्ट्रेलिया और पूर्व मे स्लोवॉकिया है। इसकी राजधानी है प्राग। जबकि इसकी मुख्य और राजभाषा है चेक भाषा।
विज्ञापन

इसकी सीमाएं पोलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और स्लोवॉकिया से मिलती हैं। इसके मुख्य तीन भाग हैं बोहीमिया, मोराविया और साइलीसिया। राष्ट्र का कुल क्षेत्रफल 30 हजार 450 वर्ग मील है, जिसमें से 20 हजार 367 वर्ग मील बोहीमिया है। देश की राजधानी प्राग मध्य बोहीमिया में स्थित है। 2008 में चेक गणराज्य का सकल घरेलू उत्पाद 217 बिलियन डॉलर (217 अरब डॉलर) था। चेक गणराज्य संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, एवं नाटो का सदस्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें