फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश सचिव की टिकट पर राजनैतिक बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धू और कांग्रेस में जब फंसा पेंच, सीएम व जाखड़ ने किया हस्तक्षेप
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश सचिव की टिकट पर राजनीतिक बवाल
सिद्धू और कांग्रेस में जब फंसा पेंच, सीएम व जाखड़ ने किया हस्तक्षेप
प्रदेश सचिव के नाम अथॉरिटी लेटर, लिस्ट में नाम नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिनेश बस्सी की वार्ड नंबर 30 से चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी हाईकमान ने उन्हें पहले अथॉरिटी लेटर जारी किया था, लेकिन बाद में निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने समर्थक (सिद्धू के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले) के बेटे को पार्षद चुनाव के लिए अथॉरिटी लेटर जारी कर दी। पेंच फंसा तो बचाव में अमृतसर ठहरे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व कांग्रेस कमेटी पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़ को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।
इस हॉट सीट के लिए पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बातचीत करके हल निकाला कि यह सीट सिद्धू समर्थक के बेटे और प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश बस्सी के बजाए कांग्रेस के ही उम्मीदवार अजीत सिंह भाटिया को दी जाएगी।
विज्ञापन

दिनेश बस्सी कहते हैं कि मैं चुनाव से हटा हूं। मैं सम्मान करता हूं पार्टी का। पार्टी के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ का। मुझे दुख इस बात का है कि राजनीति इतनी ओछी होती क्यों जा रही है। एक विधायक मंत्री पद पर बैठ यह सब करता है क्या उसे यह सब शोभा देता है।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कहते हैं कि टिकट का बंटवारा चंडीगढ़ में हुआ, इसके लिए पार्टी हाईकमान की स्वीकृति थी, पंजाब में चुनावों की लिस्ट आशा देवी ने तैयार की है।

यह सब चलता है, सब अपने हैं
कैप्टन अमरिंदर सिंह कहते हैं कि यह सब चलता है। सब अपने हैं। उन्होंने परिवारवाद कांग्रेस में नहीं जब कहा तो मीडिया के सवालों में घिर गए कि अमृतसर के दो विधायकों ने परिवार वालों को टिकट कैसी दिलाई।
विज्ञापन


प्रचार के लिए बुलाएंगे तो मैं आऊंगा
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर चुनाव प्रचार के लिए मुझे बुलाया जाएगा तो मैं जरूर आउंगा।

बगावत करने वालों को बुलाएंगे, मनाएंगे नहीं
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि निगम व निकाय चुनावों में बगावत करने वालों को बुलाएंगे लेकिन मनाएंगे नहीं। चाहे कोई भी हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें