फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिंदू नेता सुधीर सूरी को जेल से रिहा करे सरकार’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘हिंदू नेता सुधीर सूरी को जेल से रिहा करे सरकार’
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने सरकार को दी पंजाब बंद की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
हिंदू नेता को जेल में डाले जाने के बाद से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने पंजाब में सरकार को बंद का एलान करने की चेतावनी दी है। हिंदू संगठनों का कहना है कि सरकार कट्टरपंथियों को समर्थन दे रही है और कट्टरपंथियों का विरोध कर रहे हिंदू नेताओं को जबरन जेल में डाल रही है। हिंदू संगठनों ने जेल में बंद हिंदू नेता सुधीर सूरी की रिहाई की मांग की।
शिवसेना पंजाब के कार्यालय में आयोजित संयुक्त बैठक में शिवसेना पंजाब, राष्ट्रीय हिंदू सेना, राष्ट्रीय शक्ति सेना समेत विभिन्न हिंदू संगठनों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना पंजाब के प्रदेश चेयरमैन सतीश महाजन ने कहा कि पहली दफा देखने मे मिला है राज्य में कट्टरपंथियो और उनका जवाब देने वालो के लिये अलग अलग कानून लागू किये जा रहे है। उन्होंने कहा हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अपशब्द बोलने वालो को तो घर बैठे ही जमानत मिल जाती है जबकि ऐसे लोगो का विरोध करने वाले सुधीर सूरी जैसे हिन्दू नेता को बिना वजह 295ए की धारा लगा कर केस दर्ज कर जेल में रखा गया है। उन्होंने कहा कि सुधीर सूरी की रिहाई को लेकर मोगा में बजरंग दल के राष्ट्रीय प्रधान साहिल गुप्ता पिछले 4 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे है। उन्होंने कहा जिस तरह प्रशासन और सरकार हिंदुओं के खिलाफ काम कर रही है उसके विरोध में जल्द बैठक कर पंजाब बंद की काल पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कड़े शब्दों का शब्दों का इस्तेमाल करते कहा शिवसेना को मजबूरन सड़कों पर उतारने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी की गलत नीतियों को यदि रोका नहीं गया तो पंजाब में आगामी समय में हालात शांतिपूर्ण नहीं रहेंगे। इस दौरान पवन कुमार, रजनीश कालू आदि मौजूद है।

फोटो -7- पठानकोट में संयुक्त बैठक में सरकार को चेतावनी देते हिंदू संगठनों के नेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें