फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले झंडे लेकर किसानों ने किया रोष प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
काले झंडे लेकर किसानों ने किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

गुरदासपुर। प्रदेश सरकार की ओर से गन्ने की कीमत में 10 रुपये बढ़ोतरी से नाराज किसानों ने मंगलवार को काले झंडे लेकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने शुगर मिल को जाते समय अपने ट्रैक्टर और ट्रालियों पर काले झंडे बांधकर रोष प्रदर्शन किया। भैणी मीलवां में पत्रकारवार्ता में पगड़ी संभाल जट्टा लहर के नेता गुरप्रताप सिंह, जतिंदर सिंह झौर और हरपाल सिंह ने बताया कि किसानों को बीते 4-5 सालों से गन्ने की नई कीमत नहीं दी गई है। इसके चलते गन्ने की खेती में किसानों को करोड़ों का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने किसानों को गन्ने की कीमत का समर्थन मूल्य व पड़ोसी प्रांत की तर्ज पर नहीं दिया था। इसके अलावा किसानों के करोड़ों रुपये के बकाए भी दबा लिए। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार किसान हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन वे भी किसानों को गन्ने की पूरी कीमत देने से भाग रही है। इस दौरान किसान हरभेज सिंह, बलविंदर सिंह, अवतार सिंह, गुरविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, निरंजन सिंह, भजन सिंह, सुरजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और गुरनाम सिंह भी मौजूद थे।


28जीडीआरपी05 गुरदासपुर के बेट क्षेत्र मे काले झंडे रेकर रोष प्रर्दशन करते किसान ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें