फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम कर्मियों ने मांगों को लागू करवाने के लिये मैनजमैंट के खिलाफ रोष रैली की

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनेजमेंट पर जमकर बरसे पावरकाम कर्मी
विज्ञापन

यूनियन ने 26 नंबर सबस्टेशन के समक्ष की रोष रैली
हेड आफिस पटियाला के सामने 29 को करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। इंप्लाइज फेडरेशन पंजाब राज बिजली बोर्ड शहरी और देहाती मंडल ने 26 नंबर सब स्टेशन में पावरकाम मैनेजमेंट के खिलाफ बुधवार को रोष रैली की। पावरकॉम कर्मियों मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली।
सर्कल प्रधान और मेंबर ज्वाइंट फोर्म पंजाब बलदेव सिंह संधू तथा सर्कल सचिव मनजीत सिंह ने कहा पावरकाम मैनेजमेंट ने इंप्लाइज ज्वाइंट फोर्म के साथ 13 अगस्त को मीटिंग की थी। बैठक में मैनेजमेंट ने मानीं गई मांगों को लागू करने की बजाए बहानेबाजी करनी शुरू की, जिसका इंप्लाइज ज्वाइंट फोर्म के लीडरों ने गंभीर नोटिस लेते हुए हेड ऑफिस पटियाला के मेन गेट पर मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की और संघर्ष का नोटिस दिया है। इसके तहत बुधवार को रोष रैलियां करते हुए 29 अगस्त को हेड ऑफिस पटियाला सामने धरने को कामयाब करने के लिए कर्मचारियों को लामबंद्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरजीत सिंह टरपई प्रधान देहाती मंडल बटाला और सरजीत सिंह सचिव शहरी मंडल बटाला ने विश्वास दिलाया कि इंप्लाइज ज्वाइंट फोर्म द्वारा दिए प्रोग्राम में कर्मचारी बढ-चढ़ हर हिस्सा लेंगे। पदाधिकारियों ने बताया मानी मांगों जिसमें पे-बैंड देना, वर्कचार्ज और आरटीएम को सहायक लाइनमैन बनाना, लाइनमैन से जेई की तरक्की जल्द करना, लाइनमैनों से जेई बनाना, सब स्टेशनों पर काम करते सहायक लाइनमैनों को एसएसए का पूरा स्केल देना, बिना शर्त कर्मचारियों को 23 साला प्रमोशन स्केल देना, कलेरिकल कर्मचारियों की तरक्कियों में आई खामियों को दूर करना आदि शामिल हैं। इस अवसर पर सुच्चा सिंह, गुरदेव सिंह, सरजीत सिंह सचिव शहरी, हीरा लाल प्रधान इस्ट बटाला, राजविंदर सिंह, सुखबाज सिंह, सुरिंदर शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें