फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कमिश्नर शहर से बाहर, फिर टली एफएंडसीसी की मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम कमिश्नर शहर से बाहर, फिर टली एफएंडसीसी की बैठक
विज्ञापन

नालों की सफाई समेत कई कार्यों के वर्क ऑर्डर रुके
केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वे पर भी पड़ेगा बुरा असर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
बीते कई दिनों से लटकती आ रही नगर निगम की एफएंडसीसी की बैठक मंगलवार को फिर से टल गई। इस बार निगम कमिश्नर के किसी आधिकारिक काम की वजह से शहर से बाहर होने से यह बैठक टली है। फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) की बैठक टलने से शहर के 50 वार्डों में होने वाले कई कार्यों के वर्क आर्डर भी लटक गए हैं। इन कार्यों में शहर के बड़े नालों की सफाई से लेकर विभिन्न वार्डों की गलियों, सड़कों की रिपेयरिंग के काम शामिल हैं। नगर निगम के अनुसार बुधवार को एफएंडसीसी की बैठक होगी।
शहर के 50 वार्डों में होने वाले रिपेयरिंग और अन्य कई कार्यों के लिए नगर निगम की एफएंडसीसी की ओर से बैठक की जाती है। इसमें इन कार्यों के लिए वर्क आर्डर पास किए जाते हैं। एफएंडसीसी में मेयर और कमिश्नर समेत चुनिंदा पार्षद भी सदस्य होते हैं। वहीं मीटिंग में कमिश्नर का मौजूद होना बहुत जरूरी है। मेयर अनिल वासुदेवा ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर किसी अधिकारिक काम से शहर से बाहर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता सर्वे पर असर डालेगी बैठक
नगर निगम की एफएंडसीसी की बैठक काफी दिनों से टलती जा रही है। कभी पूर्व मंत्री के निधन होने से छुट्टी होने पर तो कभी कमिश्नर की गैर मौजूदगी से यह मीटिंग नहीं हो पा रही है। इसके टलने से इसका सीधा असर स्वच्छता सर्वे पर पड़ेगा। एफएंडसीसी की मीटिंग में शहर के नालों की सफाई समेत कई अन्य कार्यों के वर्क आर्डर पास होने हैं। वहीं अब बैठक न होने से यह काम भी रुके हुए हैं। ऐसे में शहर के सभी नाले सफाई न होने से गंदगी से भरे हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें