फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की जमीन पर किये अवैध कब्जे तुरंत हटाये जाये- धर्मसोत

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की जमीन से हटेंगे कब्जे: धर्मसोत
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने वन व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
जंगलात व जंगली जीवन सुरक्षा मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने वन विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत की कि वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए सख्त कार्रवाई करें और नाजायज पेड़ काटने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। बिना किसी दबाव या पक्षपात के नाजायज कब्जे हटाने की मुहिम पूरे जिले में तेजी से चलाई जाए। कैबिनेट मंत्री सोमवार को पंचायत भवन में वन विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
धर्मसोत ने कहा कि सड़कों के साथ किनारों पर मिट्टी डाली जाए और उन पर पौधे लगाए जाएं। उन्होंने राज्य भर में करीब 31 हजार एकड़ जमीन पर से अवैध कब्जों को छुड़ाने के लिए जंगलात विभाग को सख्त कार्रवाई करने के लिए आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि वह वन विभाग की जमीन पर शिनाख्त करें और जमीन पर चल रहे केसों की विस्तार में रिपोर्ट तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब सरकार राज्य भर में चंदन के पौधों को लगाने के लिए विशेष प्रयत्न शुरू करने जा रही है। इस मौके पर हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, हलका विधायक श्री हरगोबिंदपुर बलविंदर सिंह लाडी, जोगिंद पाल हलका विधायक भोआ, एसडीएम गुरदासपुर सकत्तर सिंह बल्ल, डीएफओ गुरदासपुर गुलाटी, डीएफओ पठानकोट संजीव तिवाड़ी, डीएफओ होशियारपुर सुरजीत सिंह सहोता, सतनाम सिंह नार्थ सर्कल, निर्मलजीत सिंह रंधावा उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें