फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित 80 परिवारों को 28 लाख रुपये की सहायता

Sat, 05 Sep 2026 05:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। अगस्त 2025 की बाढ़ से प्रभावित 80 परिवारों को शनिवार को 28 लाख रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की गई। यह राशि उनके क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत के लिए पंजाब निर्माण योजना के तहत दी गई है। प्रत्येक परिवार को 35 हजार रुपये के चेक दिए गए।
विधानसभा हल्का गुरदासपुर के हल्का इंचार्ज रमन बहल ने लाइब्रेरी रोड स्थित अपने कार्यालय में ये चेक वितरित किए। उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में भारी बारिश और बाढ़ के कारण गुरदासपुर शहर में कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा था। उस समय बहल और उनकी टीम ने क्षतिग्रस्त घरों की पहचान कर प्रभावित परिवारों की जानकारी एकत्रित की थी। बहल ने कहा, यह राशि भले ही बहुत बड़ी नहीं है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अपने घरों की मरम्मत करवाने में निश्चित रूप से सहायक होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रभावित लोगों की हर संभव मदद का वादा किया था। सरकार द्वारा यह सहायता राशि जारी करना इसी वादे का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहल ने बताया कि पिछले समय में गुरदासपुर शहर में आग लगने से बाजार की सात दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गई थीं। उस समय भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक दुकानदार को एक-एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की थी। इसी प्रकार, पंजाब सरकार ने गुरदासपुर में अन्य हादसों और मुश्किलों के समय भी लोगों की मदद की है। बहल ने कहा कि उनकी राजनीति का मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा और हल्के का विकास करना है। उनका लक्ष्य लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें