फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 7.50 लाख ठगे

Sun, 16 Nov 2025 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने की एवज में 7.50 लाख रुपये ठगने के मामले में इमिग्रेशन एजेंट समेत दो लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों ने शहर निवासी पृथ्वीपाल सिंह को ऑस्ट्रेलिया में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

एसीपी रिषभ भोला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे ही है। पृथ्वीपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने इमिग्रेशन एजेंट प्रभचरण सिंह और उसकी कर्मी हरजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात आरोपियों के साथ हुई थी। प्रभचरण सिंह ने बताया कि वह उसे ऑस्ट्रेलिया में अच्छी नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए 7.50 लाख रुपये खर्च होंगे। उसने पैसों का बंदोबस्त कर इमिग्रेशन एजेंट और उसकी कर्मी को दिए थे। आरोपियों ने न उसे विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें