फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-कठुआ दुष्कर्म और हत्या मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ मामला : 7वें आरोपी से पूछे 80 सवाल
विज्ञापन

पठानकोट। कठुआ दुष्कर्म तथा हत्या मामले में शुक्रवार को सातवें आरोपी आनंद दत्ता से अभियोजन पक्ष की ओर से जिरह शुरू कर दी गई। पहले दिन 25 गवाहों के बयानों के आधार पर कुल 80 सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

जिला तथा सत्र न्यायालय डाक्टर तेजविंद्र सिंह की अदालत में दोपहर 1 बजे सभी आरोपियों को गुरदासपुर जेल से पठानकोट लाया गया। इसके बाद मामले के सातवें आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। मामले की सुनवाई के बाद आरोपी दत्ता ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। शनिवार दोपहर 1 बजे फिर से मामले की सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई के बाद सभी कथित आरोपियों सांझी राम, उनके बेटे विशाल जंगोत्रा, पुलिस मुलाजिम तिलक राज, आनंद दत्ता, एसपीओ दीपक खजूरिया, सुरेंद्र कुमार और परवेश कुमार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच गुरदासपुर जेल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें