नम आंखों से शहीद मुकेश को किया नमन
गुरदासपुर। कारगिल युद्ध में शहादत का जाम पीने वाले सेना मैडल विजेता लांस नायक मुकेश कुमार का 19वां श्रद्धांजलि समारोह शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की की अध्यक्षता में गांव फत्तेनंगल के माता गुजरी गुरुद्वारा साहिब में हुआ। एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल के अलावा शहीद की माता सुभाष रानी, भाई पवन कुमार, बेटा कपिल देव, बीएसएफ हेड क्वार्टर गुरदासपुर के सहायक कमांडेंट अभिषेक गुप्ता, इंस्पेक्टर राकेश ध्वन, नायब तहसीलदार निर्मल सिंह, एसआई एसएस धामी, शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह के पिता कैप्टन जोगिंदर सिंह, शहीद सिपाही नरेश सलारिया के पिता कैप्टन काबल सिंह, ब्लाक समिति व मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन वजीर सिंह लाली ने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर नरिंदर कुमार कालेशाह, सूबेदार भजन सिंह, राजेश पंडित, योध नंदा, गगनदीप ङ्क्षसह लेहल, सूबेदार दलबीर सिंह, सरपंच सतनाम सिंह, हंस राज, कर्म सिंह, राजेश कुमार, हंसराज, सुखजिंदर सिंह उपस्थित थे।
26जीडीआर3-शहीद लांस नायक मुकेश कुमार के परिजनों को सम्मानित करते हुए एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल, कुंवर रविंदर विक्की, सहायक कमांडेंट अभिषेक गुप्ता व अन्य।