फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शहीदों का ऋण नहीं चुका सकता देश’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘शहीदों का ऋण नहीं चुका सकता देश’
विज्ञापन

पठानकोट। शौर्य चक्र विजेता शहीद कर्नल जयदीप सिंह सलारिया का 15वां श्रद्धांजलि समारोह लेफ्टीनेंट कर्नल विशाल सिंह की अध्यक्षता में गांव पंगोली में में बने स्मारक पर आयोजित किया गया। शहीद की यूनिट 6 डोगरा के कमांडिंग अफसर कर्नल अजय पंडिता ने बतौर मुख्य मेहमान और जबकि शहीद की पत्नी डा. अनुराधा राजपूत ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की।
सबसे पहले 6 डोगरा के यूनिट के जवानों ने शस्त्र उल्टे कर व मातमी धुन के साथ शहीद कर्नल सलारिया को सलामी दी। मुख्य मेहमान कर्नल अजय पंडिता ने कहा कि शहीद कर्नल जयदीप सिंह सलारिया जैसे जांबाज सैनिक भारतीय सेना के गौरव है। हमारी यूनिट 6 डोगरा अपने इस जांबाज अधिकारी की शहादत पर हमेशा गर्व करती रहेगी और हमारे जवान इनके अदम्य साहस से प्रेरणा लेते रहेंगे। उन्होंने शहीद की पत्नी डा. अनुराधा राजपूत को यह भरोसा दिलाया कि हमारी यूनिट हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवर रविंदर विक्की ने कहा कि कर्नल जयदीप सिंह सलारिया जिले के पहले ऐसे वीर सैनिक है, जिन्होंने अपनी शूरवीरता के दम पर तीन वीरता पदक, दो शौर्य चक्र व एक सेना मेडल प्राप्त किये है। इनकी शहादत पर जिले को नाज है। उन्होंने कहा कि एक सैनिक कुर्बानी को अपना धर्म समझते हुए राष्ट्रहित में अपने प्राणों की आहुति दे देता है। इस लिए देशवासी इनकी शहादत का ऋण कभी नहीं चुका सकते। इस अवसर पर ब्रिगेडियर दीपक सैनी, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष रिटा. कर्नल सागर सिंह सलारिया, महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की, राजपूत महासभा पंजाब के अध्यक्ष ठाकुर दविंदर सिंह दर्शी, हंस राज, राजपूत महासभा जिला पठानकोट के अध्यक्ष ठाकुर साहिब सिंह साबा, रिटा. ब्रिगेडियर प्रह्लाद सिंह, कर्नल तीर्थ सिंह वीर चक्र, परिषद के प्रेस सचिव बिट्टा काटल, कर्नल राजीव थॉमस मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें